छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बदला मौसम, कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बुधवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बालोद, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, राजनांदगांव और दुर्ग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी है।

लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना जरूर हो गया है, लेकिन जलभराव की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन प्रभावित हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment