उरकुरा में मालगाड़ी derail, कई ट्रेनों की यात्रा प्रभावित.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह उरकुरा से आरएसडी जा रही मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया।

करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेन लगभग 11 बजे पुनः पटरी पर लाई गई। इस हादसे के कारण रायपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक यात्री और मालगाड़ी प्रभावित हुईं।

प्रभावित ट्रेनों में 18030 मुंबई-एलटीटी एक्सप्रेस, 12069 गोंदिया जनशताब्दी, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल और हसदेव लोकल ट्रेन शामिल थीं। सभी ट्रेनों को दो से तीन घंटे की देरी हुई।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समझदारी और धैर्य बनाए रखने की अपील की, साथ ही आगे की सूचना रेलवे सूचना प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।

Share This Article
Leave a Comment