छत्तीसगढ़ में 1335 शिक्षकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 1335 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठकों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य (टी संवर्ग) पद पर पदोन्नत कर दिया है। इस प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर में आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक के बाद पूरा किया गया। बैठक संपन्न होने के उपरांत सभी 1335 पदोन्नति आदेश जारी किए गए।

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि इस पदोन्नति और पदस्थापना प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रतिबद्ध है और किसी भी अनुचित कार्यवाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान कुल 1335 पदोन्नत प्राचार्यों में से 1222 ने स्वयं अपनी संस्था का चयन कर पदस्थापना सुनिश्चित की। शेष 113 में से 20 प्राचार्य काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हुए, 20 ने पदोन्नति लेने से इंकार किया, 2 ने विद्यालय चयन अस्वीकार किया और 91 विभिन्न कारणों जैसे सेवानिवृत्ति, मृत्यु या निलंबन के अंतर्गत रहे।

इस प्रकार कुल 1222 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि पात्र कर्मचारियों को काउंसिलिंग के दौरान स्वयं संस्था चुनने का अवसर दिया गया। चयन के बाद संबंधित अधिकारी ने चयनित स्थान पर पदस्थापना के लिए सहमति प्रदान की। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया ने पदोन्नति को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया है।

Share This Article
Leave a Comment