छत्तीसगढ़ में बारिश कमजोर, रायपुर में गरज-चमक और बूंदाबांदी की संभावना.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बारिश और गरज-चमक की गतिविधि में कमी आ सकती है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वहीं, एक-दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को सबसे अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में आज मौसम बदलते रहेंगे। शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 25 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment