छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 5 सितंबर तक एडमिशन.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कॉलेजों में प्रवेश अब 5 सितंबर तक किया जा सकेगा।

पहले यह अंतिम तिथि 14 अगस्त थी। कई कॉलेजों में सीट रिक्त रहने और छात्रों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। अब जो विद्यार्थी किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे नई तिथि तक दाखिला ले सकते हैं।

इस निर्णय से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में राहत और खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Share This Article
Leave a Comment