धमाके से पहले डॉक्टर उमर का नया CCTV फुटेज आया सामने, पाकिस्तानी हैंडलर से चल रही थी साज़िश

दिल्ली धमाका केस: डॉक्टर उमर का नया CCTV फुटेज जारी, पाकिस्तानी हैंडलर से मिल रही थीं लगातार हिदायतें

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की जांच में एक और बड़ी प्रगति सामने आई है। मुख्य आरोपी और आतंकी डॉक्टर उमर नबी का नया CCTV फुटेज फरीदाबाद से मिला है। वीडियो में वह एक मोबाइल रिपेयर शॉप पर बैठा दिख रहा है, जहां वह अपना मोबाइल चार्ज कराता हुआ नजर आता है। फुटेज में उमर अपने काले बैग से फोन निकालकर दुकानदार को देता दिखता है, जो घटना से ठीक पहले की उसकी गतिविधियों पर महत्वपूर्ण सुराग प्रदान करता है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर और उसका साथी डॉ. मुज्जमिल पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में दोनों को हथियारों की बरामदगी और बढ़ती पुलिस कार्रवाई की जानकारी लगते ही साजिश को तेज कर दिया गया। हैंडलर ने उमर को मेवात और आस-पास के क्षेत्रों में छिपने के निर्देश भी दिए थे, ताकि जांच से बचा जा सके।

8 नवंबर को पुलिस ने यूनिवर्सिटी से एक स्विफ्ट कार भी बरामद की, जिसमें राइफल, पिस्टल और मैगजीन मिलीं। यह सूचना जैसे ही उमर तक पहुंची, उसने तुरंत अपने पाकिस्तानी हैंडलर को अपडेट दिया। आशंका थी कि पुलिस जल्द ही छुपाए गए विस्फोटक तक पहुंच जाएगी, जिसके बाद दो दिनों के भीतर दिल्ली में बम धमाका अंजाम दिया गया।

यह नया CCTV फुटेज अब जांच टीम के लिए साजिश के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment