मनेंद्रगढ़ में बीजेपी कार्यालय के भूमि पूजन से पहले कांग्रेसियों की गिरफ्तारी

बीजेपी कार्यालय निर्माण विरोध में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, चैनपुर में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

मनेंद्रगढ़ में राजनीतिक माहौल शुक्रवार को तब गर्मा गया जब बीजेपी जिला कार्यालय निर्माण के विरोध को लेकर कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह कार्यालय आदिवासी की निजी भूमि पर कब्जा करके बनाया जा रहा है, इसीलिए कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे।

प्रदेशाध्यक्ष के शहर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को हाउस अरेस्ट किया, जबकि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी और भावेश जैन को उनके आवासों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक विरोध को दबाने वाली कार्रवाई करार दिया है।

इस बीच हंगामे की स्थिति के बावजूद ग्राम चैनपुर में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम पूरी औपचारिकता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक रेणुका सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जहाँ कांग्रेस जमीन अधिग्रहण को अवैध बता रही है, वहीं भाजपा का कहना है कि भूमि विधिवत खरीदी गई है और इसका निर्माण संगठन की मजबूती के लिए किया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में जिला और राज्य की राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है।

Share This Article
Leave a Comment