छत्तीसगढ़ के मैनपाट क्षेत्र में युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
नर्मदापुर में आयोजित इस 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना, रखरखाव और उपयोग से जुड़ी जानकारी दी जा रही है।
इसके साथ ही व्यवसाय योजना, विपणन रणनीति और वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवा स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें।
कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि सौर ऊर्जा आधारित प्रशिक्षण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

