IND vs SA रायपुर ODI: मैच से पहले ट्रैफिक प्लान और पार्किंग गाइडलाइन जारी

रायपुर में IND vs SA दूसरे वनडे से पहले ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर 2025 को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग प्लान लागू किया है, ताकि भीड़ प्रबंधन और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दर्शकों के लिए शहरवार रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा तिराहा, NH–53 और सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर पहुंचेंगे और अपने वाहन साईं अस्पताल व सेंध तालाब पार्किंग में खड़े करेंगे, जबकि बिलासपुर, खरोरा और बलौदाबाजार से आने वाले दर्शक धनेली नाला–रिंग रोड–विधानसभा चौक होते हुए परसदा और कोसा पार्किंग तक पहुंचेंगे। धमतरी व जगदलपुर मार्ग के दर्शक अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से आगे बढ़ेंगे, वहीं महासमुंद व सरायपाली दिशा से आने वाले लोग आरंग होकर स्टेडियम के निकट पार्किंग ज़ोन में प्रवेश करेंगे। पासधारी वाहनों के लिए स्टेडियम परिसर की A से G तक की विशेष पार्किंग निर्धारित है। मैच के दिन दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर में मध्यम व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेडियम प्रवेश पर सुरक्षा कड़ी रहेगी और शराब, तंबाकू, कैमरा, बड़े बैग, बोतलें, पटाखे, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, वाद्य यंत्र, छाते एवं तेज धार वाले उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, समय से पहले रवाना हों और केवल आवश्यक वस्तुएं लेकर आएं ताकि प्रवेश में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मैच का आनंद बाधारहित तरीके से लिया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment