T20 World Cup 2026: ICC के दबाव में झुका पाकिस्तान, भारत से मुकाबले पर टूटा बहिष्कार का ऐलान

T20 World Cup 2026: भारत-पाक मैच पर बदला पाकिस्तान का रुख, ICC के हस्तक्षेप से बनी बात

CG DARSHAN
1 Min Read
1 Min Read

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच को लेकर मचे घमासान के बाद पाकिस्तान आखिरकार बैकफुट पर आ गया है। पहले मुकाबले के बहिष्कार की धमकी देने वाली शहबाज शरीफ सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकते हुए अपने फैसले में बदलाव किया। अब पाकिस्तान की टीम 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में भारत से भिड़ेगी।

दरअसल, बांग्लादेश से जुड़े विवाद में पाकिस्तान ने खुलकर समर्थन दिया था और सुरक्षा व राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन ICC ने स्थिति की समीक्षा के बाद साफ कर दिया कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। विश्व क्रिकेट संस्था के कड़े रुख और सदस्य देशों के समर्थन के चलते पाकिस्तान को यू-टर्न लेना पड़ा।

इस फैसले के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा हाई-वोल्टेज मुकाबला तय हो गया है। क्रिकेट फैंस के लिए यह राहत की खबर है, क्योंकि भारत-पाक मैच किसी भी टूर्नामेंट की सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र माना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment