15 अगस्त से रायपुर-राजिम के बीच शुरू हो सकती है ट्रेन, रेलवे का काम पूरा

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर से राजिम तक ट्रेन सेवा जल्द शुरू हो सकती है। रेलवे के अधिकारी 15 अगस्त 2025 को यह सेवा शुरू करने की तैयारी में हैं।अभनपुर से राजिम तक रेल लाइन का काम लगभग पूरा हो गया है। रेलवे जीएम तरुण सिन्हा ने 30 जून को इस ट्रैक का निरीक्षण किया था। अब केवल सेफ्टी इंस्पेक्शन (CRS) बाकी है।

अभी रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन चल रही है। जल्द यह ट्रेन राजिम तक जाएगी। यह परियोजना 550 करोड़ की है और पहले अपने तय समय से तीन साल पीछे चल रही थी, लेकिन अब तेजी से पूरी हो रही है।राजिम धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से बहुत खास जगह है। इसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग भी कहा जाता है क्योंकि यह तीन नदियों के संगम पर स्थित है।

Share This Article
Leave a Comment