सावन की पहली सुबह: हटकेश्वर और भोरमदेव मंदिर में गूंजा ओम नमः शिवाय

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

सावन का पावन महीना शुरू हो गया है और इसके पहले ही दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिल रही है।रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्त जल, बेलपत्र और श्रीफल के साथ दर्शन को पहुंचे। हर भक्त भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने पहुंचा और मंदिर में ‘हर हर महादेव’ की गूंज सुनाई दी।सावधानी और सुविधा के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

कवर्धा स्थित प्राचीन भोरमदेव मंदिर में चार बजे प्रातः विशेष पूजा अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ भस्म आरती की गई।
यहां भी भक्तों ने श्रद्धा के साथ बाबा को जलाभिषेक कर श्रद्धा अर्पित की।

Share This Article
Leave a Comment