रोप में चाइनीज ऐप्स पर संकट, हो सकता है TikTok और WeChat बैन

चाइनीज ऐप्स की मुश्किलें यूरोप में भी बढ़ीं

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read

चाइनीज ऐप्स पर यूरोपीय शिकंजा
अब TikTok, AliExpress और WeChat जैसे चाइनीज ऐप्स पर यूरोप में भी संकट मंडरा रहा है। ऑस्ट्रिया की प्राइवेसी संस्था noyb ने यूरोपियन यूनियन में इन ऐप्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

यूज़र्स के डेटा तक नहीं पहुंच
शिकायत में कहा गया कि इन ऐप्स में यूज़र्स को अपना डेटा एक्सेस या डाउनलोड करने का विकल्प ही नहीं मिलता। जबकि यूरोपीय यूनियन का GDPR कानून यूजर्स को अपने डेटा पर पूर्ण अधिकार देता है।

निजी जानकारी चुपचाप चीन भेजने का आरोप
noyb का आरोप है कि ये ऐप्स यूज़र्स की जानकारी बिना इजाज़त इकट्ठा कर रही हैं और डेटा सीधे चीन भेज रही हैं। यह यूरोपीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है और गोपनीयता से खिलवाड़ भी।

जांच के बाद हो सकती है बड़ी कार्रवाई
अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यूरोपीय यूनियन इन ऐप्स को प्रतिबंधित कर सकता है। इससे लाखों यूरोपीय यूज़र्स प्रभावित हो सकते हैं।

भारत ने पहले ही कर दिया था बैन
भारत ने जून 2020 में TikTok, WeChat और AliExpress सहित दर्जनों चीनी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर बैन कर दिया था। तब से ये ऐप्स भारत में बंद हैं।

Share This Article
Leave a comment