ढाका में वायुसेना का विमान गिरा, कॉलेज में मची भगदड़ और धू-धू कर जलने लगा एयरक्राफ्ट

ढाका में विमान हादसे से मची तबाही

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

विमान हादसा ढाका में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया।

बांग्लादेश वायुसेना का एफ-7 ट्रेनर विमान बहुत नीचे उड़ते हुए अचानक असंतुलित हो गया और फिर क्रैश हो गया।

विमान पहले नारियल के पेड़ों से टकराया और फिर कॉलेज की बिल्डिंग से भिड़ते ही भीषण धमाके के साथ जलने लगा।

हादसा उस वक्त हुआ जब कॉलेज में पढ़ाई चल रही थी और कई विद्यार्थी व शिक्षक अंदर मौजूद थे।

साथ ही, कई अभिभावक गेट पर बच्चों को लेने के लिए इंतज़ार कर रहे थे।

जैसे ही धमाका हुआ, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने को दौड़ पड़े।

आग इतनी भयंकर थी कि आसपास का पूरा वातावरण धुएं और लपटों से भर गया।

दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग के कारण रेस्क्यू टीम को अंदर घुसने में दिक्कत हो रही है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पायलट हादसे के पहले विमान से सुरक्षित निकल पाया या नहीं।

स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है और जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

घटना में कई लोगों के घायल होने या हताहत होने की आशंका है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

इस विमान हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में उड़ान संचालन को लेकर।

Share This Article
Leave a Comment