दंतेवाड़ा में फर्जी दस्तावेज से बाइक बिक्री, तीन आरोपी गिरफ्तार.

Cgdarshan
Cgdarshan 2 Min Read
2 Min Read
Advertisement Carousel

दंतेवाड़ा जिले में चोरी की बाइक को वैध दिखाकर बेचने वाले एक गिरोह का गीदम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 5 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुलशन नाहटा, कैलाश निषाद और रिज्जू केजे के नाम सामने आए हैं। इनके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलों में दो बुलेट, दो स्प्लेंडर और एक पल्सर शामिल हैं।

यह मामला 24 जुलाई को वाहन चेकिंग के दौरान सामने आया, जब पुलिस ने एक बिना दस्तावेज वाली स्प्लेंडर बाइक पकड़ी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे चोरी की बाइकों को फर्जी आरसी और नंबर प्लेट के साथ बेचते थे। वे ग्राहकों से भारी रकम वसूल कर बाइक सौंपते थे, जिससे लाखों की ठगी की जाती थी। जब्त की गई बाइकों की कुल कीमत लगभग 7.5 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 73/2025 के अंतर्गत 285, 303(2), 317(2), 336, 340(2), 345(2)(3), व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी गोविंद दीवान, निरीक्षक विजय पटेल और गीदम थाना टीम की विशेष भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment