रायपुर पुलिसकर्मियों के लिए सख्त निर्देश: बिना हेलमेट पकड़े जाने पर ₹1000 जुर्माना और विभागीय कार्रवाई.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना सख्ती से अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी लाल उमेंद सिंह द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने निर्देश दिया कि यह नियम सभी रैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पहली बार पकड़े जाने पर ₹1000 का चालान काटा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारी की विभागीय सेवा पुस्तिका में यह उल्लंघन दर्ज किया जाएगा।

इस सख्ती का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और आम नागरिकों के बीच पुलिस को अनुशासित उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करना है। आदेश में यह भी कहा गया कि यदि कोई अधिकारी बार-बार इस नियम का उल्लंघन करता है तो भविष्य में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग को आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर पुलिसकर्मी इस दिशा-निर्देश का पालन करे और यातायात नियमों को गंभीरता से ले।

Share This Article
Leave a Comment