छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 75 अधिकारियों का हुआ तबादला.

Cgdarshan
Cgdarshan 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के व्यापक तबादले का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस नई सूची में कुल 75 अधिकारियों का नाम शामिल है, जिन्हें विभिन्न पदों पर स्थानांतरित किया गया है।

इन तबादलों में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, उप सचिव और सीईओ जैसे अहम पदों पर कार्यरत अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

सरकार के आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को आगामी 10 दिनों के भीतर अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस नई सूची में दीपक कुमार रजक का नाम प्रमुखता से सामने आया है जिन्हें कांकेर से स्थानांतरित कर रायपुर में अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, राजेश कुमार गुप्ता को रायपुर नगर निगम से स्थानांतरित करते हुए कोरिया जिले में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को एक बड़े प्रशासनिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य शासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और पारदर्शी बनाना है।

Share This Article
Leave a comment