चने की सब्जी में गिरी छिपकली, चार लोग अस्पताल में भर्ती.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हरिगवां गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य जहरीली सब्जी खाने से बीमार हो गए। जानकारी के अनुसार, रात के खाने में बनी चने की सब्जी में गलती से छिपकली गिर गई थी, परिवार को इसका पता नहीं चला और तीन बच्चों समेत चार सदस्यों ने वह सब्जी खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।

रात में उल्टी, चक्कर, पेट दर्द और बेहोशी जैसे लक्षण सामने आए, जिससे परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों ने तत्काल चारों मरीजों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a Comment