छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, लिखित परीक्षा 14 सितंबर को होगी आयोजित.

Cgdarshan
2 Min Read
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जिला पुलिस बल में आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 27 अगस्त शाम 5 बजे तक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए विशेष राहत दी गई है। अगर वे परीक्षा में शामिल होते हैं, तो आवेदन शुल्क की वापसी की जाएगी। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे ऑनलाइन पेमेंट हुआ हो।

राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। एडमिट कार्ड 8 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। आवेदन से जुड़ी संपूर्ण जानकारी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

🟨 शुल्क की श्रेणी:

  • सामान्य वर्ग – ₹350

  • अन्य पिछड़ा वर्ग – ₹250

  • अनुसूचित जाति/जनजाति – ₹200

महत्वपूर्ण बात यह है कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पास कर ली है।

अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय पर आवेदन करें और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हों।

Share This Article
Leave a Comment