शैम्पू ने बचाई दोस्त की जान, बिलासपुर में डॉग ब्लड डोनेशन की मिसाल.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

बिलासपुर में इंसानों जैसी करुणा का उदाहरण पेश करते हुए एक पालतू डॉग ‘शैम्पू’ ने दूसरे डॉग को रक्तदान कर उसकी जान बचा ली। जांजगीर-चांपा के सिवनी निवासी नीलम सूर्यवंशी का लैब्राडोर गंभीर हालत में था, उसके शरीर में केवल 2.5 ग्राम ब्लड बचा था। डॉक्टरों ने तुरंत ब्लड चढ़ाने की सलाह दी, वरना स्थिति संभालना मुश्किल था।

ऐसे वक्त में समाजसेवी रूपेंद्र वैष्णव ने अपने पालतू डॉग ‘शैम्पू’ का ब्लड डोनेट करने का निर्णय लिया। सरकंडा स्थित क्लीनिक में डॉक्टरों ने सफल ट्रांसफ्यूजन किया और बीमार लैब्राडोर की जान बच गई। रूपेंद्र वैष्णव ने अपील की कि वे ऐसे मामलों में जागरूक हों और जरूरत पड़ने पर अपने पालतू जानवरों से रक्तदान कर जीवन बचाने में मदद करें।

Share This Article
Leave a Comment