स्वतंत्रता दिवस 2025: छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसरों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार यह सम्मान मिलेगा।

राजधानी रायपुर से यातायात पुलिस के भुनेश्वर साहू को भी वीरता पदक मिलेगा। इसके अलावा 17 अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के अधिकारी अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित होंगे। दंतेवाड़ा से कुल आठ अधिकारियों को सम्मान मिलेगा।

मुख्य वीरता पदक प्राप्तकर्ता:
अंजू कुमारी, लालजी सिन्हा, भुनेश्वर साहू, संजय पोटाम, कमलेश मरकाम, दिनेश भास्कर, चैतराम गुरुपंच, हेमला नंदू, प्यारस मिंज, मनोज पुनेम और शहीद बुधराम कोरसा (सम्मान पत्नी को मिलेगा)।

राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) महेश राम साहू और ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी को मिलेगा।

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) में अनिल कुमार कश्यप, हरिशंकर प्रताप सिंह, नरेश कुमार पैकरा और अन्य शामिल हैं।

राज्य स्तरीय पुरस्कारों में गुरु घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार और शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment