भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से रौंदा, सुंदर-अक्षर और शिवम दुबे की गेंदबाजी से तहलका

भारत ने कैरारा में खेले चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया।

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

भारत ने कैरारा में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त बनाकर निर्णायक मुकाबले के लिए मजबूत स्थिति हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए, जिसमें बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 18.2 ओवर में 119 रन पर सिमट गई, जो उनके घरेलू टी20 इतिहास का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच में कमाल कर दिया।
वाशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज में बढ़त बनाई, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घर पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड करने का शानदार रिकॉर्ड भी बनाया।

Share This Article
Leave a Comment