छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नियमन के अंतर्गत एक बिना पंजीयन संचालित क्लिनिक पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में ‘मां भवानी आरोग्य संस्था’ नामक संस्थान को बिना वैध पंजीयन संचालित पाया गया।
संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह किसी प्रकार का प्रमाण प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसके उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

