रायपुर में लखपति दीदी मिशन पर राष्ट्रीय कार्यशाला, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम

लखपति महिला पहल कार्यशाला

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में अग्रसर करने के उद्देश्य से
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लखपति दीदी योजना पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यशाला रायपुर में आयोजित की जा रही है।
यह कार्यशाला 9 से 11 जुलाई 2025 तक चलेगी और इसका आयोजन
दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत किया जा रहा है।

इस आयोजन में देशभर के 11 राज्यों—जैसे बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, हरियाणा आदि—से
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका विशेषज्ञ, मिशन प्रतिनिधि और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं हिस्सा लेंगी।

उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव टीके अनिल,
संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक,
तथा सचिव भीम सिंह की मौजूदगी रहेगी।
इसके अलावा, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह और MSME मंत्रालय के सचिव एस. सी. एल. दास
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेंगे।

कार्यशाला में वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, वेल्यू चेन रणनीति,
बाजार उपलब्धता और आधुनिक तकनीक आधारित आजीविका मॉडल पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही, SHG समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी,
जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Leave a Comment