अवधपुरी मैदान में दही हांडी महोत्सव, पवनदीप राजन और गीता रबारी की होगी प्रस्तुति.

Cgdarshan
1 Min Read
1 Min Read

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में इस वर्ष 17 अगस्त को होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति इस आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी है।

आयोजन 16 अगस्त की रात भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से शुरू होगा और अगले दिन दही हांडी प्रतियोगिता के साथ समापन होगा। संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया कि इस बार इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन, भजन गायिका गीता बेन रबारी और लोकगायिका पूनम-दिव्या तिवारी मंच पर अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ओडिशा का ‘घंटा बाजा’ विशेष आकर्षण रहेगा, जिसकी टीम अपने पारंपरिक अंदाज में प्रस्तुति देगी। साथ ही, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के शामिल होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a Comment