एलायंस एयर द्वारा 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर हवाई सेवा पुनः प्रारंभ, हैदराबाद के साथ त्रि-शहर कनेक्टिविटी स्थापित

CG DARSHAN
CG DARSHAN 1 Min Read
1 Min Read
Advertisement Carousel

एलायंस एयर द्वारा समर शेड्यूल 2026 के अंतर्गत 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर हवाई सेवा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। प्रस्तावित संचालन के तहत यह सेवा हैदराबाद, जगदलपुर एवं रायपुर के मध्य त्रि-शहर कनेक्टिविटी स्थापित करेगी।

पूर्व में इस मार्ग पर हवाई सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। सेवा के पुनः संचालन से क्षेत्रीय आवागमन में सुगमता अपेक्षित है।

निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विमान हैदराबाद से 07:50 बजे प्रस्थान कर 09:10 बजे जगदलपुर पहुंचेगा तथा 09:35 बजे प्रस्थान कर 10:30 बजे रायपुर पहुंचेगा। वापसी उड़ान 14:25 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 15:20 बजे जगदलपुर तथा 17:05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

यह सेवा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन क्षेत्र तथा प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो सकती है। साथ ही, रायपुर के माध्यम से अन्य प्रमुख शहरों से संपर्क की संभावनाएं भी विस्तारित होंगी।

उल्लेखनीय है कि जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली मार्ग पर संचालित हवाई सेवा को फिलहाल स्थगित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment