छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना नई उम्मीद लेकर आई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) बिलासपुर और केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET) रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत 1000 युवाओं को चार माह का नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुसार आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा लाभ
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार यह योजना बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिलों के युवाओं के लिए लागू की गई है। स्थानीय बेरोजगार युवा इस छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना का लाभ उठाकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
कौन-कौन से कोर्स कराए जाएंगे?
प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को कई तकनीकी कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें शामिल हैं—
- मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक प्रोसेसिंग
- मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग
- मशीन ऑपरेटर – ब्लो मोल्डिंग
- मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक एक्सट्रूजन
- मशीन ऑपरेटर टूल रूम
- CNC लेथ ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर
- CNC मिलिंग ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर
इन कोर्स के जरिए युवाओं को इंडस्ट्री में सीधे काम करने योग्य बनाया जाएगा। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना को रोजगार आधारित पहल माना जा रहा है।
फ्री हॉस्टल, भोजन और छात्रवृत्ति की सुविधा
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और खाने की पूरी सुविधा मुफ्त दी जाएगी। साथ ही हर महीने छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद युवाओं को नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
आवेदन प्रक्रिया और संपर्क जानकारी
इच्छुक उम्मीदवार पंजीयन और काउंसलिंग संबंधी जानकारी के लिए CIPET रायपुर के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
- नीरज कुमार – 9993788497
- गेंदा लाल दीवान – 9589566641
राज्य के युवाओं के लिए शुरू की गई छत्तीसगढ़ स्किल ट्रेनिंग योजना रोजगार और कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

