इंदौर-रायपुर फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों को लौटाया गया किराया.

Cgdarshan
Cgdarshan 2 Min Read
2 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट पर आज सुबह रायपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। फ्लाइट संख्या 6E से यात्रा कर रहे यात्रियों ने अचानक झटका महसूस किया, जिससे विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विमान में आए संभावित फाॅल्स अलार्म के कारण पायलट ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। इसके बाद सुबह 7:15 बजे फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या हवाई अड्डे पर कराई गई।

विमान ने सुबह 6:30 बजे इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी। केवल आधे घंटे बाद ही तकनीकी गड़बड़ी ने स्थिति को चिंताजनक बना दिया। फ्लाइट के सुरक्षित लौटने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही उड़ान को निरस्त कर दिया गया और यात्रियों को उनका किराया वापस कर दिया गया।

फिलहाल विमान की तकनीकी जांच जारी है ताकि कारण स्पष्ट हो सके और दोबारा ऐसी स्थिति न बने। एयरलाइंस ने बताया कि अहमदाबाद हादसे के बाद विमानों की तकनीकी स्थिति को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।इस पूरी प्रक्रिया में किसी यात्री को कोई शारीरिक क्षति नहीं हुई, लेकिन झटका लगने और घबराहट के कारण यात्री काफी परेशान नजर आए।

Share This Article
Leave a comment