भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बहुप्रतीक्षित घड़ी आ ही गई — Tesla Model Y India Launch अब आधिकारिक हो चुका है। एलन मस्क के नेतृत्व वाली प्रतिष्ठित अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Model Y को भारत में पेश कर दिया है। लॉन्च के साथ ही मुंबई में कंपनी का पहला एक्सपीरियंस सेंटर भी शुरू हो गया है।
इस ऐतिहासिक मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे और उन्होंने इसे भारत के लिए एक नई ऊर्जा क्रांति की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, “जिस टेस्ला का भारत को बेसब्री से इंतजार था, वह आज हमारे बीच है।”
Model Y के वेरिएंट और कीमतें:
Tesla ने Model Y को भारत में दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:
-
रियर-व्हील ड्राइव (RWD) — ऑन-रोड कीमत: ₹61.95 लाख
-
ऑल-व्हील ड्राइव (AWD Long Range) — ऑन-रोड कीमत: ₹69.15 लाख
दोनों कीमतें पूरी तरह से कैश भुगतान के लिए निर्धारित हैं।
अमेरिका से कितनी ज्यादा महंगी है ये कार?
Tesla Model Y की अमेरिका में एक्स-शोरूम कीमत ₹32 लाख से शुरू होती है। लेकिन भारत में यही वेरिएंट लगभग ₹62 लाख में बेचा जा रहा है, यानी भारतीय ग्राहक इसे लगभग दोगुनी कीमत पर खरीद रहे हैं।
वेरिएंट | भारत में ऑन रोड कीमत | अमेरिका में कीमत | भारत में अंतर |
---|---|---|---|
RWD | ₹61.95 लाख | ₹32 लाख | ₹27.95 लाख अधिक |
AWD | ₹69.15 लाख | ₹35 लाख | ₹34.15 लाख अधिक |
Tesla Model Y के प्रमुख फीचर्स:
-
एक बार फुल चार्ज होने पर चल सकती है लगभग 500 किलोमीटर।
-
टेस्ला की एडवांस ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी से लैस है।
-
लॉजिस्टिक्स, डिलीवरी और सर्विस नेटवर्क पर भी काम शुरू हो चुका है।
भारत में टेस्ला की एंट्री: क्या बदलेगा?
Tesla की Model Y के साथ भारत में EV सेगमेंट में तेज़ी आने की संभावना है। हालांकि कीमत ऊंची है, लेकिन तकनीकी गुणवत्ता और ब्रांड वैल्यू के कारण यह लॉन्च विशेष महत्व रखता है।